Black Out :- ब्लैकआउट से लेकर एयर रेड सायरन तक

Black Out :-  ब्लैकआउट से लेकर एयर रेड सायरन तक

Black Out :- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव की लहर दौड़ गई है। 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में कुल 26 लोगों की जान गई, जिनमें ज्यादातर हिंदू तीर्थयात्री थे। भारत ने इस हमले का जिम्मा पाकिस्तान-समर्थित आतंकियों पर डाला है, जबकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों ने अपने-अपने स्तर पर सैन्य तैयारियों को तेज कर दिया है और अब हालात वॉर-लाइक सिचुएशन की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं.

Black Out (पूरे भारत में 7 मई को मॉक ड्रिल)

भारत सरकार ने आतंकी हमले के बाद एक बड़ा कदम उठाते हुए 7 मई को देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का ऐलान किया है।  यह ड्रिल्स दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में होंगी। इसके तहत ब्लैकआउट एक्सरसाइज, एयर रेड सायरन, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना और इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम को चेक करने जैसे एक्टिविटीज शामिल होंगी।

ALSO READ :   PM SVANidhi Scheme: बिना गारंटी के 50 हजार तक का लोन दे रही सरकार, जानिए क्या है स्कीम?

मॉक ड्रिल में देखने को मिल सकता है ये अलर्ट सिस्टम

इस मॉक ड्रिल के दौरान कई शहरों में एयर रेड सायरन बजाए जा सकते हैं। ये वही सायरन होते हैं जो वॉर टाइम या नेचुरल डिजास्टर जैसे हालात में लोगों को तुरंत अलर्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

इसके साथ ही कुछ इलाकों में मोबाइल अलर्ट भी भेजे जा सकते हैं। यानी यूजर्स को उनके फोन पर फ्लैश मैसेज, नोटिफिकेशन या अलार्म टोन के साथ सरकारी चेतावनी मिल सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 2023 में भारत सरकार ने SMS के जरिए अलर्ट मिलने के एक सिस्टम को तैयार किया था, जिसका उस समय टेस्ट भी किया गया था।

ALSO READ :   Haryana News: हरियाणा में लड़की की फोटो वायरल से हड़कंप, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 5 फेक ID का किया इस्तेमाल

पाकिस्तान ने भी किया फुल मिलिट्री ड्रिल

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की सेना भी पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है। पाकिस्तान आर्मी ने सियालकोट, नारोवाल, जफरवाल और शकरगढ़ सेक्टर्स में बड़े पैमाने पर लाइव फायर ड्रिल की है। इस अभ्यास में टैंक, आर्टिलरी यूनिट्स और भारी मात्रा में हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

 

Meta Gala 2025 :- Read Page 

Free Career Counselling After 10th & 12th :- Expert Solution

 

Neha Mourya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *