Haryana News: हरियाणा में लड़की की फोटो वायरल से हड़कंप, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 5 फेक ID का किया इस्तेमाल

Haryana News: हरियाणा में लड़की की फोटो वायरल से हड़कंप, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 5 फेक ID का किया इस्तेमाल

Haryana News: हरियाणा के करनाल में असंध क्षेत्र के एक गांव की लड़की की फोटो एडिट करके अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है।

आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से फर्जी अकाउंट बनाए हुए हैं और लड़की का चेहरा अश्लील फोटो पर लगाकर परिवार को बदनाम कर रहा है।

पीड़ित परिवार के सगे संबंधियों के पास आरोपी द्वारा लड़की की फोटो भेजी जा रही है। बताया गया है कि लड़की के परिवार की पूरी जानकारी फोटो वायरल करने वाले के पास है। हो रही बदनामी से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार लड़की का अश्लील फोटो बना कर वायरल करने वाला युवक शातिर तरीके से काम कर रहा है। वह पहले लड़की के नाम से इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट बनाता है।

ALSO READ :   Giant wheel was successfully launched

जिसके जरिए वह लड़की फोटो शेयर कर रहा है और शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों व परिचितों के पास लड़की के नाम से मैसेज किए जा रहे है और फोटो भी भेजी जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी को वह नहीं जानता। आरोपी उसकी लड़की के नाम से पांच अकाउंट बना चुका है।

वह एक अकाउंट बनाता है, उसे कुछ दिन यूज करता है और फिर बंद कर देता है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि 22 दिसंबर की रात को करीब 9.53 बजे भी एक ID से उसके परिचितों के पास मैसेज गए है। आरोपी उसका, उसके लड़के व लड़की का नाम अच्छी तरह से जानता है।

ALSO READ :   Horoscope: Aaj Ka Rashifal 8 March 2025

आरोपी ने मैसेजों के माध्यम से यह भी धमकी दी है कि वह मुझे व मेरी लड़की को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। जिस वजह से वह और उसकी बेटी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है। पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है। असंध थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर नई नई आईडी बनाकर लड़की की फोटो एडिट करके अश्लील बनाने, बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली है।

शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 67 आईटी एक्ट 2000 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तक जल्द ही पहुंचा जाएगा।

ALSO READ :   April 2024 Bank Holiday List: अप्रैल में 14 दिन बंद रहने वाले है बैंक, फटाफट निपटा ले अपने काम

Vikas Malik

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *