नैनीताल रपे केस :- 65 साल के उस्मान के खिलाफ कड़ा एक्शन

नैनीताल रपे केस :- 65 साल के उस्मान के खिलाफ कड़ा एक्शन

नैनीताल रपे केस :- 12 अप्रैल 2025 को नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में 65 साल के उस्मान पर 12 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। आरोप है कि उस्मान ने लड़की को ₹200 और घर छोड़ने का लालच देकर अपने वाहन में बैठाया और वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार द्वारा 30 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

सूत्रो से मिली जानकारी (नैनीताल रपे केस )

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म मामले की जांच में अब आरोपी की लाल गाड़ी अहम कड़ी के रूप में सामने आ रही है. कथित तौर पर यही गाड़ी आरोपी द्वारा घटना के दिन इस्तेमाल की गई थी. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने गाड़ी की गहन जांच की, जिसमें सीट कवर, कारपेट और दरवाजों से संभावित सैंपल और फिंगरप्रिंट एकत्र किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है. फॉरेंसिक अधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि उनकी टीम ने आरोपी के घर, गाड़ी और आसपास के क्षेत्र से भी कई अहम सबूत जुटाए हैं.

ALSO READ :   Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, BJP को लेकर कही ये बात

आरोपी को फांसी देने की मांग

गौरतलब है कि बीते बुधवार नैनीताल के रूकुट कंपाउंड निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद उस्मान के एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पूरे शहर में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय लोग आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे. घटना के बाद शहरवासियों में भारी आक्रोश देखा गया. लोगों ने सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया और आरोपी को फांसी देने की मांग की.

 

 

Neha Mourya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *