अमेरिका ने आतंकी तहव्वुर राणा को भारत को कैसे सौंपा था ?

अमेरिका ने आतंकी तहव्वुर राणा को भारत को कैसे सौंपा था ?

अमेरिका ने आतंकी तहव्वुर राणा को भारत को कैसे सौंपा ?

आतंकी तहव्वुर राणा 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा को आखिरकार भारत लाया जा चुका है। अमेरिका की जेल में लंबे समय से बंद राणा को 10 अप्रैल 2025 को अमेरिकी प्रशासन ने भारत के हवाले कर दिया। उसे दिल्ली लाने के लिए NIA की स्पेशल टीम अमेरिका गई थी, जो उसे कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर आई।

जंजीरों में जकड़ा आतंकी

जब अमेरिकी प्रशासन ने तहव्वुर राणा को भारत को सौंपा, उस वक्त की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीर में राणा हाथ, पैर और कमर से जंजीरों में जकड़ा नजर आ रहा है। भूरे रंग के कैदी ड्रेस में दिख रहा राणा कमजोर और उम्रदराज नजर आ रहा है। इस दौरान अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कैलिफोर्निया में खतरनाक अमेरिकी मार्शलों के घेरे में उसे भारत भेजा गया।

ALSO READ :   भूपेश बघेल पर ED की छापेमारी: बेटे समेत 14 ठिकानों पर रेड, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

विशेष विमान से भारत लाया गया तहव्वुर राणा

कड़ी सुरक्षा के बीच तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान द्वारा भारत लाया गया। दिल्ली में लैंडिंग के बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां NIA ने 20 दिन की कस्टडी की मांग की। अदालत ने 18 दिन की रिमांड को मंजूरी दी और स्पष्ट निर्देश दिया कि राणा की हिरासत में लेने से पहले, और अगली पेशी से पूर्व मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका आश्वासन दिया था। अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में जब प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दायर की गई, तब कोर्ट ने उसे खारिज कर भारत को रास्ता साफ कर दिया।

ALSO READ :   TATA IPL 2025 Suspended :- खेल रद

NIA की पूछताछ से खुलेगा 26/11 का राज

एनआईए अब तहव्वुर राणा से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि 26/11 की भयावह आतंकी साजिश में और कौन-कौन शामिल था।

कसाब को जिंदा पकड़ने वाला साहसी क्षण

आतंकियों में से एक अजमल कसाब को मुंबई पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले ने जिंदा पकड़ा, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी जान गंवा दी। कसाब को बाद में कोर्ट द्वारा फांसी की सजा दी गई और 2012 में यरवडा जेल में उसे फांसी दे दी गई।

हमले के मास्टरमाइंड और साजिशकर्ता

मुंबई हमले के पीछे हाफिज सईद, अबु जुंदाल और तहव्वुर राणा जैसे चेहरे शामिल थे। हाफिज सईद ने इस हमले की योजना बनाई थी, जुंदाल पाकिस्तान से आतंकियों को निर्देश दे रहा था

ALSO READ :   April 2024 Bank Holiday List: अप्रैल में 14 दिन बंद रहने वाले है बैंक, फटाफट निपटा ले अपने काम

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *