Meta Gala 2025 :- बॉलीवुड स्टार्स ने जीता सबका दिल
शाहरुख खान (SRK) का लुक
Meta Gala 2025 बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने भी दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2025 में हिस्सा लिया। शाहरुख ने इस दौरान सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया ब्लैक शादी लुक अपनाया, जिसके साथ उन्होंने गले में लेयर्ड नेकलेस और टाइगर हेड वाली छड़ी के साथ उनका अंदाज भारतीय राजसी और फैशन का शानदार मेल था।
Meta Gala 2025 दिलजीत का ‘महाराजा’ लुक
दिलजीत दोसांझ ने में अपने शानदार डेब्यू से सभी का ध्यान आकर्षित किया, जहाँ उन्होंने पंजाबी विरासत को समर्पित एक शाही परिधान में शिरकत की। प्रबल गुरुंग द्वारा डिज़ाइन किया गया उनका यह लुक पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह की प्रतिष्ठित शैली की आधुनिक व्याख्या था।
प्रियंका का लुक
प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2025 में अपने शानदार लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस वर्ष के थीम “सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल” और ड्रेस कोड “टेलर्ड फॉर यू” के अनुरूप, उन्होंने एक कस्टम पोल्का डॉट सूट ड्रेस पहनी, जिसे ओलिवियर रूस्टिंग ने डिज़ाइन किया था। यह परिधान पुराने हॉलीवुड ग्लैमर और आधुनिक टेलरिंग का अद्भुत संगम था।
किआरा अडवाणी का लुक
Meta Gala 2025 :- में बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं। कारपेट पर जैसे ही वो सामने आईं, लोगों की निगाहें उनपर थम सी गईं। इस समारोह में उन्होंने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की ड्रेस पहनी थी।
क्या आप भी इंडिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ना चाहते है लकिन समझ नहीं आ रहा है की कैसे स्टार्ट करे। मिलिए हमारे करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट से और फ्री करियर काउंसलिंग से अपने भविष्य को सेफ कीजिये। Check Out
गर्मियो में कुकुम्बर खाने के फायदे :- Click on the Page


