What happened that the bride and groom died on their wedding night?, सुहागरात में ही दूल्हा दुल्हन की मौत आखिर ऐसा क्या हुआ..?

What happened that the bride and groom died on their wedding night?, सुहागरात में ही दूल्हा दुल्हन की मौत  आखिर ऐसा क्या हुआ..?

अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला में सुहागरात के दौरान एक नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 24 वर्षीय दूल्हा प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला, जबकि 22 वर्षीय दुल्हन शिवानी बिस्तर पर मृत पाई गई।

प्रदीप और शिवानी की शादी 7 मार्च को हुई थी, और 8 मार्च को बारात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटी थी। रविवार को घर में रिसेप्शन का आयोजन किया जाना था, लेकिन जब सुबह काफी देर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद खिड़की तोड़ी गई। अंदर का दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए।

ALSO READ :   Horoscope: आज का राशिफल – 09 अप्रैल 2025 (बुधवार)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों के अलावा आसपास के लोगों की भीड़ जमा है, और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *