Know what the weather will be like in the coming days, जानिये आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़

Know what the weather will be like in the coming days, जानिये आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़

Know what the weather will be like in the coming days

होली से पहले उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से करवट बदलने लगा है तापमान बढ़ने के कारण गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यहां आपको बताते चलें की देश के कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी । वहीं, पहाड़ी राज्यों जिनमे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में अगले तीन-चार दिनों के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज़ आंधी चलने की आशंका है। पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में भी गरज, बिजली और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।

ALSO READ :   INLD News: इनेलो 31 दिसंबर को जींद जिले के उचाना हलके में  करेगी ‘‘महिला आक्रोश’’ सम्मेलन, अभय सिंह चौटाला बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

पश्चिमी विक्षोभ का असर
9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में भी 10 से 13 मार्च के बीच बर्फबारी और बारिश की संभावना है। 12 से 14 मार्च के बीच पंजाब में, 13-14 मार्च को हरियाणा में और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम
10 और 11 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। 11 मार्च को लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी बारिश के आसार हैं। दिल्ली और गंगा के मैदानी इलाकों में 11 और 12 मार्च को 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं।

ALSO READ :   Kanpur: अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, चेहरा बुरी तरह कुचला, हत्या की आशंका

तापमान में वृद्धि और लू की चेतावनी
अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि पूर्व और पश्चिमी भारत में यह वृद्धि 3-5 डिग्री तक पहुंच सकती है। 9 से 11 मार्च के बीच गोवा, कोंकण और महाराष्ट्र में लू चलने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *