Zirakpur: नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हुई मां, पुलिस जांच में जुटी

Zirakpur: नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हुई मां, पुलिस जांच में जुटी

जीरकपुर में ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल ढकोली के गुरु नानक नगर इलाके में एक नवजात बच्ची को उसकी मां श्मशान घाट के पास कामधेनु सोसाइटी के एक खाली प्लॉट में लावारिस हालत में छोड़कर चली गई। बच्ची साड़ी के कपड़े में लिपटी थी और उसका जन्म महज दो घंटे पहले हुआ था।
बता दें बीते कल दोपहर किराने की दुकान चलाने वाले नरेश फौजी ने बच्ची को देखा और तुरंत सीएचसी ढकोली की आशा वर्कर रणजीत कौर को सूचना दी। रणजीत कौर मौके पर पहुंचीं और बच्ची को सीएचसी ले आईं, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची सिर्फ दो घंटे पहले जन्मी थी तभी एक महिला को बुलाकर बच्ची को दूध पिलाया गया और उसके कपड़े बदले गए और बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि नवजात बच्ची की माँ का पता लगाया जा सके बहरहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चल पायेगा

ALSO READ :   Chandigarh Metro Project: चंडीगढ़ मेट्रो परियोजना ट्राइसिटी के लिए कैसे साबित होगी गेम-चेंजर, जानिए रू, टचरण और सब कुछ

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *