Jaipur: सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी देने वाले IITian बाबा अभय सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, मादक पदार्थ भी बरामद

Jaipur: सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी देने वाले IITian बाबा अभय सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, मादक पदार्थ भी बरामद

jaipur-police-took-immediate-action-iitian-baba, जयपुर पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी देने वाले IITian बाबा अभय सिंह को हिरासत में ले लिया। उनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद शिप्रापथ थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल में छापा मारा और बाबा को डिटेन किया।

तलाशी के दौरान बाबा के पास से गांजा और अन्य मादक पदार्थ भी बरामद हुए। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई और पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी भरी पोस्ट डालते ही पुलिस हरकत में आ गई और संभावित घटना को टालने के लिए तुरंत कार्रवाई की।

ALSO READ :   Rajasthan: सिरोही में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रॉले की टक्कर में 6 की मौत, 1 घायल

फिलहाल, पुलिस अभय सिंह से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या की धमकी क्यों दी और उनके पास मादक पदार्थ कहां से आए। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *