Haryana news: बजट सत्र की तैयारियों में जुटी सरकार, सीएम नायब सैनी कर रहे मंत्रियों-विधायकों से विचार-विमर्श 👇👇👇

Haryana news: बजट सत्र की तैयारियों में जुटी सरकार, सीएम नायब सैनी कर रहे मंत्रियों-विधायकों से विचार-विमर्श 👇👇👇

हरियाणा सरकार मार्च के दूसरे हफ्ते में पेश होने वाले बजट की तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है। सात मार्च से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिवसीय प्री-बजट बैठक बुलाई है। यह बैठक पंचकूला स्थित रेड बिशप होटल में हो रही है, जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर करीब 2:30 बजे पहुंचे।

बैठक में सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। सरकार चाहती है कि बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ शामिल किया जाए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अलग-अलग वर्गों से मुलाकात कर सुझाव ले रहे हैं।

तीन और चार मार्च को पंचकूला में सीएम सैनी मंत्रियों व विधायकों से विचार-विमर्श करेंगे और उनके सुझावों को बजट में शामिल करने पर विचार करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि बजट 10 या 11 मार्च को पेश किया जा सकता है। वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह पहला बजट होगा, जिसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।

ALSO READ :   Chandigarh News: चंडीगड़ में जॉय और जॉली ने अंडर-10 वर्ग में जीता डीआईएस फुटबॉल कप 

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *