JP Nadda: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा 6 मार्च को बिलासपुर दौरे पर
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए दोपहर 2:55 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। उनके साथ निजी सचिव अशुतोष गर्ग और अतिरिक्त निजी सचिव सुदर्शन संख्यान भी होंगे।
यात्रा कार्यक्रम:
- सुबह 10:00 बजे दिल्ली स्थित निवास से प्रस्थान
- सुबह 10:30 बजे IGI एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- सुबह 11:25 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान
- दोपहर 12:35 बजे चंडीगढ़ आगमन
- दोपहर 12:55 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना
- दोपहर 2:55 बजे सर्किट हाउस, बिलासपुर पहुंचेंगे
इसके बाद,
- शाम 4:30 बजे स्वदेश ठाकुर के निवास जाएंगे
- शाम 5:50 बजे विजयपुर, बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे
- रात्रि विश्राम विजयपुर में करेंगे
7 मार्च को अहम परियोजनाओं का लोकार्पण
अगले दिन, 7 मार्च को एम्स बिलासपुर में पेट स्कैन, 250 बिस्तरों वाले विश्राम सदन सहित कई स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया जाएगा।


