Haryana: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: 571 नए डॉक्टरों की नियुक्ति
Strengthening health services in Haryana: 571 new doctors appointed
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 571 नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 मार्च को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में इन डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
सरकार ने कुल 777 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिनमें से 571 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। शेष 206 पद प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे, जिसके लिए प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी।
इसके अलावा, हाल ही में चयनित 500 से अधिक आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसरों को भी इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री हर जिले के एक मेडिकल ऑफिसर और एक आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपकर संबोधित करेंगे।
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है, जिससे प्रदेशवासियों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।


