Haryana news: परिक्षा पास कराने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये

Haryana news: परिक्षा पास कराने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये
Lakhs of rupees were robbed in the name of passing the exam

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की परीक्षा पास कराने के नाम पर नारायणगढ़ के डेहरी गांव निवासी हरभजन सिंह से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि रिश्तेदार कोमल और उसके भाई सुमित काजल ने उनकी बेटी सोनिया का पेपर पास कराने के बहाने 6 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो परीक्षा पास हुई और न ही पैसे वापस मिले।

तीन साल तक झांसा देते रहे आरोपी

हरभजन सिंह के अनुसार, उनकी बेटी सोनिया ने 22 सितंबर 2020 को HSSC की परीक्षा दी थी। इसके बाद कोमल ने दावा किया कि उसका भाई सुमित काजल परीक्षा पास करवा सकता है और इसके लिए 6 लाख रुपये मांगे। विश्वास में आकर हरभजन सिंह ने नवंबर 2020 से किश्तों में पैसे देना शुरू कर दिया। लेकिन परीक्षा में पास न होने पर आरोपियों ने दोबारा पेपर दिलवाने और पास कराने का झांसा दिया।

ALSO READ :   Punjab News: पंजाब में बीजेपी के अकेले चुनाव लड़ने पर स्वागत, सुशील शर्मा का बड़ा बयान

लगातार तीन साल तक टालमटोल करने के बाद जब हरभजन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपी कुछ पैसे लौटाने को राजी हुए। हालांकि, ढाई लाख रुपये अभी भी नहीं लौटाए।

पुलिस ने शुरू की जांच

हरभजन सिंह की शिकायत पर पंजोखरा थाना पुलिस ने कोमल और सुमित काजल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *