Indigo: फ्लाइट में 89 वर्षीय महिला की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जांच के बाद शव अस्पताल भेजा गया

Indigo: फ्लाइट में 89 वर्षीय महिला की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जांच के बाद शव अस्पताल भेजा गया

इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट में एक दुखद घटना सामने आई। 89 वर्षीय सुशीला देवी की विमान में यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। यह घटना रविवार रात की है, जब फ्लाइट को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (चिकलथाना एयरपोर्ट) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुशीला देवी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थीं और मुंबई से फ्लाइट में सवार हुई थीं। उड़ान के दौरान उन्हें अचानक तबीयत में परेशानी महसूस हुई, जिसके चलते पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान को रात करीब 10 बजे चिकलथाना एयरपोर्ट पर उतारा। लैंडिंग के तुरंत बाद मेडिकल टीम ने उन्हें चेक किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

ALSO READ :   What happened that the bride and groom died on their wedding night?, सुहागरात में ही दूल्हा दुल्हन की मौत आखिर ऐसा क्या हुआ..?

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एमआईडीसी सिडको पुलिस स्टेशन ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद फ्लाइट ने वाराणसी के लिए अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू की।

इंडिगो एयरलाइंस ने जानकारी दी कि महिला के शव को छत्रपति संभाजीनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन एयरलाइन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *