Chandigarh news: चंडीगढ़ में बढ़ती गुंडागर्दी: सेक्टर-52 में प्राइवेट बस पर हमला, दहशत में लोग

Chandigarh news: चंडीगढ़ में बढ़ती गुंडागर्दी: सेक्टर-52 में प्राइवेट बस पर हमला, दहशत में लोग

चंडीगढ़ में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सेक्टर-52 का है, जहां 10-12 गुंडों ने एक प्राइवेट बस पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। इस पूरे उत्पात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा, लेकिन हमले की वजह को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

बस को क्यों बनाया गया निशाना?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस प्राइवेट बस पर हमला क्यों किया गया और घटना के वक्त उसमें यात्री मौजूद थे या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे इस खबर में जोड़ा जाएगा।

ALSO READ :   Weather update: पंजाब में बढ़ी गर्मी की मार, मौसम विभाग ने लू को लेकर जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ में बढ़ती घटनाओं से लोग चिंतित

यह पहली बार नहीं है जब शहर में इस तरह की घटना हुई हो। हाल ही में सेक्टर-56 में भी ऐसी ही वारदात देखने को मिली थी, जब एक पार्क में दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। युवकों के हाथों में रॉड और डंडे थे, और वे पूरी तरह बेखौफ नजर आ रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोग दहशत में आ गए और अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर स्थित है, जहां पुलिस की निगरानी कम रहती है। पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, जिससे ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। फिलहाल, पुलिस से इस घटना को लेकर अधिक जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।

ALSO READ :   भूपेश बघेल पर ED की छापेमारी: बेटे समेत 14 ठिकानों पर रेड, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *