Operation Sindoor आतंकियो का खात्मा
Operation Sindoor Indian Army
Operation Sindoor :- 22 अप्रैल, 2025 को (Pahalgam) में माताओं-बहनों के सिंदूर को उजाड़ने वालों को भारतीय सेना ने मिसाइल अटैक में स्वाहा कर दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने पाकिस्तान और पीओके के भीतर घुसकर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिला दिया. इस हमले में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार समेत कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया.
मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वारी, भीमबेर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल ये वो ठिकाने थे जहां पर भारतीय सेना ने आतंकियों को निशाना बनाया
Operation Sindoor कितने आतंकी मारे गए?
हवाई हमलों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के दस परिवार के सदस्य और 4 करीबी मारे गए. हमले में मारे गए लोगों में उसकी बहन, बहनोई और भतीजे सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं.
आतंकी अजहर ने एक बयान में कहा, “आज रात मेरे परिवार के 10 सदस्यों को एक साथ यह सौभाग्य प्राप्त हुआ. पांच मासूम बच्चे जन्नतुल फिरदौस के फूल बन गए. मेरी जान से भी प्यारी मेरी बड़ी बहन साहिबा, उनके पति…मेरे भतीजे अलीम फाजिल और उनकी पत्नी और मेरी प्यारी भतीजी आलम फाजिला…हमारे भतीजे और उनकी पत्नी अल्लाह को प्यारे हो गए हैं.”
मसूद अजहर ने आगे कहा, “हमारे घर में कुल चार बच्चे थे, जिनकी उम्र 7 साल से 3 साल के बीच थी. वे चारों एक साथ जन्नत गए. कुरान में कहा गया है कि शहादत उन्हीं को दी जाती है, जिनसे अल्लाह प्यार करता है. उनके जाने का यही समय तय था, लेकिन अल्लाह ने उन्हें जिंदगी दी है, मौत नहीं. अब मोदी के इस जुल्म ने सारे रास्ते तोड़ दिए हैं, अब किसी को भी वहां नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.”
Black Out क्या होता है ? ब्लैकआउट एक


