पहचान छिपाकर की शादी, फिर दी यातनाएं
Married by hiding identity, then tortured
महिला के साथ धोखाधड़ी और प्रताड़ना, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने भोजपुर के पीपलसाना निवासी इकरार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
पहचान छिपाकर की शादी, फिर दी यातनाएं
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर “राज” नाम से उससे दोस्ती की और फिर 28 फरवरी 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के दो साल बाद महिला को पता चला कि राज का असली नाम इकरार है और वह मुस्लिम है। जब उसने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इकरार ने जबरदस्ती तीन बार उसका गर्भपात कराया और आए दिन मारपीट करता था। इसके अलावा, उसके मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग भी करने लगा।
पहले से शादीशुदा था आरोपी, परिवार के लोग भी दे रहे धमकी
बाद में महिला को पता चला कि इकरार पहले से शादीशुदा है। उसने बताया कि इकरार की पहली पत्नी अफसाना, इसरार और राजा मिलकर उसे धमकियां दे रहे हैं।
अब आरोपी समझौते का दबाव बना रहा है और इसके बदले एक लाख रुपये और पीपलसाना में 100 गज का प्लॉट देने की शर्त रख रहा है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


