UP News: कुंभ में बड़ा आतंकी हमला टला, यूपी STF ने साजिश नाकाम कर आरोपी किया गिरफ्तार

UP News: कुंभ में बड़ा आतंकी हमला टला, यूपी STF ने साजिश नाकाम कर आरोपी किया गिरफ्तार
Major terrorist attack averted in Kumbh, UP STF foiled the conspiracy and arrested the accused

प्रयागराज में 45 दिन तक चले महाकुंभ का समापन हो चुका है, जिसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जो महाकुंभ के दौरान बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।

ISI और बब्बर खालसा से जुड़े थे तार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ था और लगातार ISI के संपर्क में था। सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही इस तरह की साजिश का इनपुट मिला था, जिसके बाद यूपी एटीएस ने जांच शुरू की।

ALSO READ :   Rashifal: आज 13 मार्च दिन वीरवार का राशिफल

यूपी और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस को पंजाब तक सुराग मिले, जिसके बाद यूपी और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बब्बर खालसा और ISI के आतंकी लजर मसीह को गिरफ्तार किया गया।

कौशांबी से पकड़ा गया आरोपी

गुप्त सूचना के आधार पर यूपी पुलिस ने कौशांबी जिले से इस संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महाकुंभ के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

इस सफल ऑपरेशन से यूपी पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया, जिससे महाकुंभ में उमड़े करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

ALSO READ :   Ram rahim: डेरा सच्चा सौदा सौदा के प्रमुख राम रहीम फिर से आये जेल से बाहर

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *