Gangster Aman Sahu Encounter: लॉरेंस का करीबी अमन साहू एनकाउंटर में ढेर

Gangster Aman Sahu Encounter: लॉरेंस का करीबी अमन साहू एनकाउंटर में ढेर
Gangster Aman Sahu Encounter: Lawrence's close aide Aman Sahu killed in encounter

झारखंड पुलिस ने एक और कुख्यात गैंगस्टर का सफाया कर दिया है। गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि अमन साहू को छत्तीसगढ़ से झारखंड लाया जा रहा था, तभी रास्ते में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान अमन साहू ने पुलिस के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही ढेर कर दिया।

पलामू में हुआ एनकाउंटर, पुलिस जवान भी घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मुठभेड़ झारखंड के पलामू जिले में हुई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। अमन साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर की जेल में बंद था और झारखंड पुलिस उसे रिमांड पर लेकर रांची ला रही थी। पुलिस को उससे कई गंभीर आपराधिक मामलों में पूछताछ करनी थी।

ALSO READ :   Delhi: दिल्ली में IFS अफसर ने इमारत से कूदकर दी जान, विदेश मंत्रालय की तरफ से आया बयान

गौरतलब है कि अमन साहू का नाम झारखंड के NTPC डीजीएम मर्डर केस सहित 50 से अधिक आपराधिक मामलों में दर्ज था। वह झारखंड, छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में अपराधों को अंजाम दे रहा था और झारखंड पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुका था।

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था अमन साहू

बताया जाता है कि अमन साहू कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी था। वह लंबे समय से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था और संगठित अपराध को बढ़ावा दे रहा था।

अमन साहू सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें डालता रहता था और अपनी दहशत कायम रखने की कोशिश करता था। उसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिनमें वह भारी मात्रा में हथियारों के साथ दिखाई देता है।

ALSO READ :   Aaj Ka Rashifal 28 March 2024 : आज मकर राशि वाले नए बिजनेस की करेंगे शुरुआत, जानिए सभी राशियों का हाल

गुजरात की जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई, गैंग को विदेश से चलाया जा रहा

कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। सुरक्षा कारणों से उसे वहां रखा गया है, क्योंकि अन्य जेलों में गैंगवार की आशंका थी।

इस गैंग को फिलहाल गोल्डी बराड़ कनाडा और अमेरिका से चला रहा है, जबकि लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में छिपा हुआ है। गैंग के एक और प्रमुख सदस्य रोहित गोदरा भी इसकी गतिविधियों को संभाल रहा है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और लॉरेंस बिश्नोई गैंग

लॉरेंस बिश्नोई का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी सामने आया था। मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से बठिंडा जेल शिफ्ट किया था।

ALSO READ :   Solar eclipse: सूर्य ग्रहण 2025: तिथि, समय और गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक सावधानियां

बिश्नोई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कस्टडी में भी रह चुका है और उसने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कई गैंगस्टरों से गठजोड़ कर रखा है। लॉरेंस बिश्नोई के मुताबिक, अगर किसी विरोधी को खत्म करना हो तो वे आपस में शूटर और हथियारों का लेन-देन भी करते हैं।

झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड पुलिस द्वारा अमन साहू के एनकाउंटर को राज्य में अपराध पर नकेल कसने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जांच कर रही है ताकि अपराध की जड़ तक पहुंचा जा सके।

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *