Haryana News: हरियाणा के रोहतक में अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का जबरदस्त प्रदर्शन

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का जबरदस्त प्रदर्शन

 

Haryana News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में भाजपा ऑफिस का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य तौर पर बिजेंद्र हुड्डा, जगवीर हुड्डा, शिव मोहन गुप्ता, करण सिंह धनकड़, अरुण कटारिया, डॉ. परमेल, नितिन वर्मा और अरुण हुड्डा मौजूद रहे।

उन्होंने कहा पूरे देश में इस बात को लेकर गुस्सा है कि रात के अंधेरे में कायरतापूर्ण तरीके से बिना किसी सुबूत के अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके जेल में डाला है। ये इतिहास में पहली बार है कि किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके जेल में बंद किया गया है जिसके खिलाफ एक पैसे का भी सुबूत भाजपा और किसी एजेंसी के पास नहीं है। इसलिए भाजपा की इस साजिश का देश भर में विरोध हो रहा है और ईडी की कार्रवाई का। उसी सिलसिले आज प्रधानमंत्री आवास पर भी प्रदर्शन हो रहा है और हरियाणा में भी भाजपा ने जो करोड़ों रुपए लगाकर दफ्तर बनाए हैं वहां पर भी प्रदर्शन हो रहा है। जनता को ये बताने के लिए कि जो करोड़ों रुपए लगाकर भाजपा ने हर शहर में दफ्तर बनाए हैं, ये दरअसल कोयले की दलाली और शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त का दिया हुआ 60 करोड़ रुपए का चंदा है और पाकिस्तानी कंपनियों से आया हुआ चंदा है। भाजपा ने पता नहीं किस साजिश की एवज में ये चंदा लिया है।

ALSO READ :   INLD News: रोहतक लोकसभा सीट से उम्मीदवारी के लिए इनेलो नेता सतीश राठी ने ठोकी दावेदारी

उन्होंने कहा कि ये तानाशाह सरकार है जायज सवाल उठाने पर सिर फोड़ देती है। कुरुक्षेत्र में जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सिर फोड़ा, हाथ पैर तोड़े ये केवल तानाशाह सरकार में ही हो सकता है। इसलिए आज हमारे सभी साथी हेलमेट पहनकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जब चुनाव आचार संहिता लागू होती है तो सारी एजेंसियां और पुलिस चुनाव आयोग को रिपोर्ट करती हैं। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी चुनाव आयोग बैठे बैठे देख रहा है। भाजपा के इशारे पर ईडी विरोधी नेताओं को गिरफ्तार कर रही है और पुलिस हमारे नेताओं पर अत्याचार कर रही है। ये सारी बातें इशारा कर रही हैं कि देश तानाशाही की तरफ जा रहा है। इसलिए लोग अब एकजुट हो गए हैं की बड़ी मुश्किल से 300 साल के संघर्ष के बाद हमारे पूर्वजों ने शहदतें दे देकर आजादी ली थी उस आजादी को इतनी आसानी से नहीं जाने देंगे और लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। अबकी बार भाजपा का बोरिया बिस्तर बंधेंगे।

ALSO READ :   Die mitte got new law enforced by politicians

उन्होंने कहा कि एक भी एफआईआर में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को एक राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। यदि ईडी को गिरफ्तार करना ही है तो भाजपा ने जिस हेमंत बिस्वा शरमा के भ्रष्टाचार की पूरी बुकलेट निकाली थी और जिस अजीत पंवार पर 70 हजार करोड़ रुपए का आरोप लगाया था उनको गिरफ्तार क्यों नहीं करती। ईडी ने शराब घोटाला मामले के मुख्य अभियुक्त राघव रेड्डी ने जब कोर्ट में जमानत याचिका लगाई तो ईडी ने कोई विरोध नहीं किया और जब कोई हमारा नेता जमानत याचिका लगाते हैं तो ईडी विरोध करती है। लेकिन जिस मुख्य आरोपी का ईडी ने विरोध नहीं किया उसकी जमानत होने के बाद 60 करोड़ रुपए भाजपा के खाते में डल गए। जब दिन उस अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया उसके पांच दिन बाद पांच करोड़ रुपए भाजपा के खाते में डल गए। ये सारी चीज़े बताती हैं और उस भ्रष्टाचार का पैसा सीधे भाजपा के पास आया है और उसी भ्रष्टाचार के पैसे से भाजपा आलीशान दफ्तर बना रही है। लेकिन लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है, इस बार जनता इनको इनकी सही जगह दिखा देगी।

ALSO READ :   Protest against government is lead by a men

उन्होंने कहा कि पीएमएलए एक्ट का ईलाज भी अरविंद केजरीवाल की इस गिरफ्तारी से ही निकल कर आएगा। सुप्रीम कोर्ट से कोई ऐसा निर्णय निकल कर आएगा जैसे इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा के भ्रष्टाचार का पूरा गुबारा फूट गया उसी तरह पीएमएलए एक्ट का गुब्बारा भी फूटेगा और सारे बेगुनाह लोग जेल से बाहर आएंगे। भाजपा ने इसको एक पॉलिटिकल टूल बनाया हुआ है ताकि विरोधी नेताओं को जेल में डाला जा सके। प्रधानमंत्री मोदी सुदाम हुसैन की तरह देश पर राज करने की सोच रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र को बचाने वाले लोग इनको जवाब देंगे। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार प्रदर्शन जारी रहेंगे। उसी को लेकर 31 मार्च को दिल्ली में महारैली का आयोजन किया गया है जिसमें दिल्ली और पूरे देश से आए हुए इंडिया गठबंधन के नेता अपना विरोध प्रदर्शित करेंगे। इस मामले को लेकर दिल्ली और पंजाब से लेकर पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में आकर खुद ये कह कर गए थे कि नवीन जिंदल कोयले की दलाली करने वाला व्यक्ति है और भाजपा ने आज उसी को इंडिया गठबंधन के खिलाफ टिकट दे दी है।

Vikas Malik

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *