Ram rahim: डेरा सच्चा सौदा सौदा के प्रमुख राम रहीम फिर से आये जेल से बाहर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिली है।हरियाणा सरकार ने राम रहीम को यह राहत दी है। फरलो मिलने के बाद, आज सुबह-सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच राम रहीम सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंच गया।
राम रहीम को लेने के लिए हनीप्रीत खुद पहुंची थीं, और इसके बाद वह सिरसा डेरा में रुकेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले, दिल्ली चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को 30 दिन की पैरोल भी मिली थी।
अब तक पिछले चार सालों में यह 13वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है।


