Delhi: महिपालपुर होटल में इंग्लैंड की युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi: महिपालपुर होटल में इंग्लैंड की युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिपालपुर स्थित एक होटल में दो युवकों ने इंग्लैंड की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दे दी गई है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती से होटल तक की कहानी
इस मामले का मुख्य आरोपी कैलाश, जो पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा, मयूर विहार में रहता है, सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था। उसे इंस्टाग्राम पर रील बनाने और पोस्ट करने का शौक था। कुछ महीने पहले उसकी लंदन में रहने वाली एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई।

ALSO READ :   Top News: देश और राज्यों के गुरुवार, 28 मार्च 2024 के मुख्य समाचार, पढ़िए एक क्लिक में फटाफट

युवती हाल ही में महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी, जहां से उसने कैलाश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। कैलाश ने वहां जाने में असमर्थता जताई और युवती को दिल्ली आने के लिए कहा। मंगलवार शाम युवती दिल्ली पहुंची और महिपालपुर के एक होटल में ठहरी।

होटल में मुलाकात और अपराध
युवती के बुलावे पर कैलाश अपने दोस्त वसीम को साथ लेकर होटल पहुंचा। वहां दोनों ने शराब पी और खाना खाया। बातचीत के दौरान वे युवती के कमरे में चले गए, जहां कैलाश ने उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख कैलाश ने वसीम को कमरे में बुलाया ताकि वह युवती को शांत कर सके।

ALSO READ :   Haryana government takes tough stand on corruption, preparations underway to amend Panchayati Raj Act: हरियाणा सरकार का भ्रष्टाचार पर सख्त रुख, पंचायती राज अधिनियम में संशोधन की तैयारी

युवती ने खुद कराई मेडिकल जांच
बुधवार सुबह, युवती खुद फोर्टिस अस्पताल पहुंची और अपनी मेडिकल जांच करवाई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने कैलाश और वसीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

गूगल ट्रांसलेट से करता था बातचीत
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी कैलाश को अंग्रेजी नहीं आती थी। वह गूगल ट्रांसलेट की मदद से युवती से बातचीत करता था। वह हिंदी में बोलकर उसका अनुवाद पढ़ता और फिर युवती से संवाद करता।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती को कैलाश कैलाश ने एक दोस्त के रूप में भारत में मिलने के लिए बुलाया था। हालांकि, उसे कैलाश की असली पहचान और प्रोफाइल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।

ALSO READ :   Landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन के कारण तोष गांव पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने शुरू किया राहत अभियान 👇

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *