Punjab: पंजाब में तीन खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

Punjab: पंजाब में तीन खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम
Three Khalistani terrorists arrested in Punjab, major conspiracy foiled 👇👇👇

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने जालंधर से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े हुए थे और किसी बड़ी टारगेट किलिंग को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान जगरूप सिंह उर्फ जग्गा, सुखजीत सिंह उर्फ सुखा और नवप्रीत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चार अवैध हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे आतंकी

जांच में सामने आया है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने इन आतंकियों को पंजाब में किसी बड़ी हत्या का टास्क दिया था। इनकी योजना को अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवाशहरिया संचालित कर रहा था। हालांकि, इससे पहले कि ये आतंकी अपने मकसद में कामयाब होते, काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने इन्हें पकड़ लिया।

ALSO READ :   Holi Festival: होली पर इन राज्यों में चलेंगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

DGP बोले- बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया कि यह गिरफ्तारी पंजाब में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने की दिशा में बड़ी सफलता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन आतंकियों को पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा और ग्रीस में रह रहे लाडी बकापुरिया का भी समर्थन प्राप्त था।

https://x.com/DGPPunjabPolice/status/1897852079290593674

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *