Punjab: राजासांसी में डेरे पर हमला, जवाबी फायरिंग में लुटेरे की मौत
अमृतसर के राजासांसी इलाके के गांव भीलोवाल में मंगलवार देर रात आठ-दस लुटेरे एक डेरे में घुस आए। डेरे में रह रहे दो भाइयों, जसपाल सिंह और जुगराज सिंह, ने हमलावरों का डटकर मुकाबला किया। लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे जसपाल सिंह बाजू पर गोली लगने से घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में जुगराज सिंह ने राइफल से फायरिंग की, जिसमें एक लुटेरा मौके पर ही ढेर हो गया, जबकि बाकी लुटेरे भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं मारे गए लुटेरे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


