Kullu: कुल्लू में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, बेटे ने ली पिता की जान

Kullu: कुल्लू में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, बेटे ने ली पिता की जान
Family dispute took a horrific turn in Kullu, son killed his father

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू से सटे देवधार गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सुबह 7:30 बजे के करीब हुई, जब पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। बहस के दौरान गुस्साए बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान ज्ञानचंद (55) पुत्र जोगिंदर निवासी देवधार, तहसील कुल्लू के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोपी का नाम जगदीप उर्फ मोनू बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

ALSO READ :   Punjab: राजासांसी में डेरे पर हमला, जवाबी फायरिंग में लुटेरे की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *