Haryana news: मुख्यमंत्री के काफिले में घुसा अज्ञात व्यक्ति 👇👇👇
हरियाणा सरकार की ओर से सोमवार को पंचकूला स्थित रेड बिशप में प्री-बजट बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई विधायक मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के पास पहुंच गया।
जब पुलिस अधिकारियों ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की, तो वह उनसे उलझ पड़ा और काफी देर तक बहस करता रहा। बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने पुलिस को धमकी देते हुए कहा, “हाथ लगाया तो हाथ तोड़ दूंगा।”
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
