Haryana news: हिमानी नरवाल हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि एक और हत्या से मचा हड़कंप 👇👇👇

Haryana news: हिमानी नरवाल हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि एक और हत्या से मचा हड़कंप 👇👇👇

रोहतक के सांपला में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई थी कि अब कच्चा बेरी रोड पर एक युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक राहगीर ने सड़क किनारे नाले में युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ALSO READ :   Rajasthan: सिरोही में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रॉले की टक्कर में 6 की मौत, 1 घायल

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *