Astro: राशिफल 3 मार्च 2025

Astro: राशिफल 3 मार्च 2025

राशिफल: 3 मार्च 2025

मेष: आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। आपकी लंबित योजनाएं पूरी होंगी। परिवार और कार्य के बीच संतुलन बनाए रखें। दिखावे में आकर अत्यधिक खर्च करने से बचें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ: आज का दिन अचानक लाभ देने वाला रहेगा। नौकरी में बदलाव के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। कोई भी बात कहने से पहले सोचें। प्रॉपर्टी से जुड़े लोन आसानी से मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। मनोरंजन और शौक की चीजों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी काम में भाइयों की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। किसी मित्र की मदद कर आपको संतोष मिलेगा। परिवार में किसी के रिटायरमेंट पर सरप्राइज़ पार्टी हो सकती है।

ALSO READ :   Bhojpuri Hit Song: अंजना सिंह की कातिल अदाओं ने चलाई छुर्रियां, व्यूज हुए 9 मिलियन पार

कर्क: आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। सोच-समझकर बोलें और अपने ज्ञान को बढ़ाने पर ध्यान दें। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। नई चीजों की खरीदारी करेंगे। जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। किसी शुभ कार्य में परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।

सिंह: आज का दिन आय में वृद्धि करने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पिता की सेहत में गिरावट चिंता का कारण बन सकती है। कोई पुरानी लेन-देन की समस्या सुलझेगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। विदेश व्यापार करने वाले सतर्क रहें।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में विवाह की बाधा दूर होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। दूर के किसी परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी मामलों में जीत की संभावना है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है।

ALSO READ :   Haryana News: हरियाणा के डॉक्टर कल से जाएंगे हड़ताल पर, अस्पतालों में होगा काम ठप

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में रुका हुआ धन मिलने से प्रसन्नता होगी। किसी महत्वपूर्ण डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। धन अर्जन में सफलता मिलेगी। बॉस आपके सुझावों को सराहेंगे। नए वाहन की खरीदारी का विचार कर सकते हैं। परिवार में नए सदस्य का स्वागत हो सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन सोच-समझकर आगे बढ़ने का है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। कार्यस्थल पर विरोधियों की बातों में न आएं। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। वाणी में संयम बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु: आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर बॉस का समर्थन मिलेगा। परिवार से कोई उपहार मिल सकता है। हर कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जनसमर्थन मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा।

ALSO READ :   Horoscope: आज का राशिफल – 12 अप्रैल 2025, शनिवार

मकर: रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे खुशी मिलेगी। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। महिला मित्र से सतर्क रहें। पुराने कर्ज को चुकाने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक संबंध सहज बनाए रखें। जीवनसाथी किसी बात से नाराज हो सकता है। काम को टालने से बचें।

कुंभ: आज का दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। पुण्य कार्यों से लाभ मिलेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। सिंगल लोगों के विवाह की बात बन सकती है। कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता न करें।

मीन: आज का दिन सतर्क रहने का है। आसपास के लोगों से सावधान रहें। पिता से कार्य संबंधी सलाह लें। अनोखे प्रयास सफलता दिलाएंगे। घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। घर में पूजा-पाठ हो सकता है। व्यापार को विदेश तक फैलाने के लिए पार्टनरशिप का विचार कर सकते हैं।

 

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *