मनाली के होटल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

मनाली के होटल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार
Major police action in Manali hotel, two chitta smugglers arrested

मनाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए होटल से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।

होटल में चल रहा था नशे का कारोबार

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि नगर नियोजन विभाग के कार्यालय के पास स्थित होटल “तिरुपति क्लासिक” के कमरे में दो युवक ठहरे हुए हैं, जो किराए के कमरे से चिट्टा बेचने का काम कर रहे थे।

ALSO READ :   नैनीताल रपे केस :- 65 साल के उस्मान के खिलाफ कड़ा एक्शन

पुलिस ने तुरंत कमरा नंबर 206 में दबिश दी और तलाशी के दौरान लकड़ी की कुर्सी पर रखे नीले रंग के पिट्ठू बैग में 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी

डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान 21 वर्षीय समर गिल (पुत्र लखविंद्र सिंह, गांव नंगली, तहसील व जिला अमृतसर, पंजाब) और 21 वर्षीय समीर गिल (पुत्र विक्टर, गांव राजासांसी, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर) के रूप में हुई है।

नशा तस्करों पर पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसपी केडी शर्मा ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई किन लोगों को की जानी थी।

ALSO READ :   Murder: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में दिनदहाड़े मर्डर

पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और मनाली में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *