Haryana News: हरियाणा में कलयुगी बेटे ने किया कांड, सौतेली मां के बैडरुम में घुसकर की जबरदस्ती

Haryana News: हरियाणा में कलयुगी बेटे ने किया कांड, सौतेली मां के बैडरुम में घुसकर की जबरदस्ती

Haryana News: हरियाणा के करनाल में कलयुगी बेटे पर अपनी सौतेली मां के साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने के आरोप लगे हैं। महिला का कहना है कि उसका पति भी बेटे के साथ साजिश में शामिल है।

दोनों ने उससे मारपीट भी की। महिला ने करनाल के सरकारी अस्पताल में अपना मेडिकल करवाया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति की पहली पत्नी (मृतक) के दो लड़के हैं।

जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। उसका पति भी उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करता रहता है। लेकिन आज तक वह उसकी मारपीट को सहन करती आई है।पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बीती रात करीब साढे नौ बजे उसका सौतेला बेटा उसके बैडरुम में घुस गया।

ALSO READ :   HSSC CET Mains Exam:  HSSC CET मेन्स एग्जाम का नोटिस जारी, जानिए ग्रुप 17, 43, 32, 48 का कब है पेपर

उसके साथ अश्लील बातें करने लगा और संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। इसके साथ ही उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शरीर के संवेदनशील हिस्सों को छूना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया और अपने पति को बेटे की हरकतों के बारे में बताया, लेकिन पति ने उसकी एक न सुनी, क्योंकि पति भी इस साजिश में शामिल था।

पति ने बेटे के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि उसे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे और मकान से बाहर निकालकर रहेंगे। सौतेले बेटे ने उसके मुंह पर थप्पड़ बरसाए। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह से बैडरुम से निकलकर बाहर आई और डायल 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

ALSO READ :   Punjab News: पंजाब पुलिस और आबकारी विभाग साझे तौर पर शराब तस्करी पर रखेगा कड़ी नजऱ

कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही दोनों आरोपी बाप-बेटा मौके से फरार हो गए। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने बताया है कि मकान उसी के नाम पर है और आरोपी उसे मकान से बाहर निकालना चाहते हैं।

महिला करनाल के सरकारी अस्पताल में पहुंची और अपना मेडिकल करवाया। मेडिकल करवाने के बाद वह सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने अपने सौतेले बेटे व पति पर उसके साथ छेड़छाड़ करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है।

ALSO READ :   Trump is making new allies for business

शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vikas Malik

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *