Sweety Bora जब पति ने एक करोड़ रुपये और फॉर्चूनर की उठाई मांग, विश्व चैम्पियन पहुंची न्यायालय

Sweety Bora जब पति ने एक करोड़ रुपये और फॉर्चूनर की उठाई मांग, विश्व चैम्पियन पहुंची न्यायालय
When husband raised demand of Rs 1 crore and Fortuner, world champion reached court

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के रिश्ते में तनाव

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और अर्जुन अवार्डी स्वीटी बूरा के वैवाहिक जीवन में दरार आ गई है। उन्होंने अपने पति, अर्जुन अवार्डी पहलवान दीपक हुड्डा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही उन्होंने तलाक और गुजारा भत्ता के लिए अदालत में भी अर्जी दाखिल की है। दूसरी ओर, दीपक हुड्डा ने भी रोहतक पुलिस को शिकायत देकर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ALSO READ :   INLD News: इनेलो 31 दिसंबर को जींद जिले के उचाना हलके में  करेगी ‘‘महिला आक्रोश’’ सम्मेलन, अभय सिंह चौटाला बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

शादी में खर्च और दहेज की मांग का आरोप

स्वीटी बूरा ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी शादी 7 जुलाई 2022 को रोहतक निवासी दीपक हुड्डा से हुई थी। उनके माता-पिता ने शादी में एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। स्वीटी ने आरोप लगाया कि हाल ही में दीपक और उनकी बहन ने उनसे फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की और खेल छोड़ने का दबाव बनाया।

उन्होंने यह भी बताया कि महम विधानसभा चुनाव में खड़े होने के दौरान दीपक ने उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की थी। स्वीटी के अनुसार, अक्टूबर 2024 में दीपक ने उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने अदालत में तलाक और गुजारा भत्ता की अर्जी दाखिल कर 50 लाख रुपये के मुआवजे और हर महीने 1.5 लाख रुपये की मांग की है।

ALSO READ :   Haryana News: हरियाणा के डॉक्टर कल से जाएंगे हड़ताल पर, अस्पतालों में होगा काम ठप

दीपक हुड्डा ने भी लगाए गंभीर आरोप

दूसरी ओर, दीपक हुड्डा ने रोहतक पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि उनका ससुर उन्हें ब्याज पर रुपये देने के बहाने धोखा देता रहा। दीपक ने आरोप लगाया कि हिसार के सेक्टर 1-4 में खरीदा गया एक प्लॉट जालसाजी से स्वीटी और उनके नाम पर रजिस्टर्ड करा दिया गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें 25 लाख रुपये ब्याज पर देने की बात कही गई थी, लेकिन वह रकम उन्हें नहीं मिली। इसके अलावा, दीपक ने कहा कि स्वीटी बार-बार तलाक की धमकी देती थीं।

पुलिस कर रही है जांच

इस विवाद के चलते पुलिस ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जाएगी और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी

 

 

ALSO READ :   Top News: 26 मार्च 2024, मंगलवार शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

 

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *