Horoscope: Rashifal आज का राशिफल
Horoscope: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 के लिए आपका दैनिक राशिफल इस प्रकार है:
मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल है; आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन ठीक है।
वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभ रहेगा। कोई नया काम मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अपने विरोधियों पर आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव संभव है, इसलिए संयम से काम लें। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन (Gemini): आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें, डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
कर्क (Cancer): आज खर्च बढ़ सकता है, लेकिन ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।
सिंह (Leo): आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य में नयापन लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी से प्यार भरी बातचीत होगी।
कन्या (Virgo): आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। माताजी के सेहत का ध्यान रखें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
तुला (Libra): आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। योजना अनुसार काम नहीं होने से मन खराब होगा। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण विवाद हो सकता है। ऑफिस में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है।
वृश्चिक (Scorpio): आज विचारों की उधेड़बुन में पड़ने की बजाय जल्द निर्णय लें, धन हानि हो सकती है। विरोधी असरदार रहेंगे, क्रोध की अधिकता रहेगी। दिन के अंत तक स्थिति आपके पक्ष में होगी।
धनु (Sagittarius): आज लाभ प्राप्त करने के मार्ग में रुकावट आ सकती है। शंका-कुशंका से कार्यों में असफलता हो सकती है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर हो सकता है। व्यर्थ भ्रमण से व्यय की अधिकता और मानसिक अशांति संभव है।
मकर (Capricorn): आज आपका कारोबार में लगाया गया धन लाभ देगा। वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और प्रशंसा मिलेगी। परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालें।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो रिश्तों में अनबन हो सकती है। बच्चे स्कूल के काम में आपसे मदद ले सकते हैं।
मीन (Pisces): आज का दिन सुनहरा रहेगा। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। धन खर्च पर नजर रखें, नहीं तो आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से दिल की बातें करने का समय मिलेगा।


