Accident: अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

Accident: अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर प्लांट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक (कंटेनर) और बोलेरो की जोरदार टक्कर में एक मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

महाशिवरात्रि के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

बोलेरो में सवार सभी लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर किलकिला शिव मंदिर दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। लेकिन बिशनपुर प्लांट के पास तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ALSO READ :   TATA IPL 2025 Suspended :- खेल रद

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और गुस्साई भीड़ ने ट्रक (कंटेनर) में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

ब्लैक स्पॉट पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि हादसा ब्लैक स्पॉट वाले इलाके में हुआ, जहां पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा की अनदेखी के गंभीर खतरे को उजागर करता है।

Dev Kabir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *