JKPF News: जम्मू कश्मीर पीस फाऊंडेशन ने किया संगठन विस्तार, डॉक्टर सतीश राठी बनाए गए नॉर्थ इंडिया के अध्यक्ष

JKPF News: जम्मू कश्मीर पीस फाऊंडेशन ने किया संगठन विस्तार, डॉक्टर सतीश राठी बनाए गए नॉर्थ इंडिया के अध्यक्ष

JKPF News: जम्मू कश्मीर पीस फाऊंडेशन ने आज चंडीगढ़ में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फाउंडेशन के अध्यक्ष फयाज अहमद भट्ट ने बताया कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया में शांति कायम करना है और एक ऐसा वातावरण बनाना है जिसमें कोई भी धर्म का इंसान दूसरे धर्म के इंसान को परेशान ना करें और सब मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहे।

चंडीगढ़ में अध्यक्ष फयाज अहमद भट्ट ने आज बताया कि उनकी संस्था के नॉर्थ इंडिया के अध्यक्ष के तौर पर डॉक्टर सतीश राठी चंडीगढ़ से ही सारा काम देखेंगे। इसके साथ संस्था का उद्देश्य छात्रों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मुहैया करवाना है जिससे कोई भी छात्र पढ़ाई में पीछे ना रहे और अपने भविष्य को सुरक्षित कर सके।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर पीस फाऊंडेशन वैश्विक शांति, सांप्रदायिक सद्भाव, प्रेम, भाईचारा, समृद्धि और न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी और गैर-राजनीतिक आंदोलन है। जेकेपीएफ का मिशन दुनिया भर में गरीबों और जरूरतमंदों की पीड़ा को कम करना है। जेकेपीएफ उन लोगों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिनके पास गरीबी, विकलांगता या उत्पीड़न के कारण बुनियादी आवश्यकताओं, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच नहीं है। जेकेपीएफ अपने समर्पित प्रयासों के माध्यम से, हम उन लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
इस दौरान अध्यक्ष फयाज अहमद भट्ट के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर सतीश राठी के साथ AISSO के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विकास मलिक भी मौजूद रहे।

ALSO READ :   TATA IPL 2025 Suspended :- खेल रद

Vikas Malik

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *